देश की खबरें | भारी बारिश के चलते हैदराबाद के कुछ हिस्सों में फिर से बाढ़ की स्थिति बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में पूरी रात हुई बारिश के कारण रविवार को शहर के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई। भारी बारिश के चलते हुई दीवार गिरने की घटना में एक बच्ची की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 18 अक्टूबर हैदराबाद में पूरी रात हुई बारिश के कारण रविवार को शहर के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई। भारी बारिश के चलते हुई दीवार गिरने की घटना में एक बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस और निगम के अधिकारियों ने कहा कि पिछली एक शताब्दी में भारी बारिश के चलते आई अब तक की सबसे गंभीर बाढ़ के कुछ ही दिनों बाद एक बार फिर बाढ़ की स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े | कल से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का तीन दिवसीय वायनाड दौरा: 18 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि शनिवार रात से शुरू हुई बारिश के कारण झील और अन्य जलाशय लबालब होकर बहने लगे, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। इससे पिछले सप्ताह प्रभावित रहे हैदराबाद और बाहरी हिस्से भी बाढ़ की चपेट में आ गए।

फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए आपदा मोचन बल के कर्मी, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के कर्मचारी और पुलिस के जवान शनिवार रात से ही जुट गए थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली: डेंगू विरोधी अभियान में व्यापारियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की तारीफ.

पिछले सप्ताह जिस तरह के हालात दिखाई दिए थे, उसी तरह रविवार को बारिश के बाद आयी बाढ़ का पानी कई रिहायशी कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में भर गया और कुछ इलाकों में लोग घुटने तक भरे पानी में चलते नजर आए।

निगम अधिकारियों ने बताया कि बारिश संबंधी दुर्घटना में रविवार तड़के मंगलहाट इलाके में एक दीवार गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 21 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई है।

उधर, हयातनगर इलाके में हालात का जायजा लेने पहुंचे टीआरएस के पार्षद तिरुमल रेड्डी का कुछ महिलाओं समेत स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस दौरान, लोगों ने पार्षद पर नाले जाम होने के संबंध में उनके द्वारा की गई शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट