देश की खबरें | पटना में भारी बारिश, बिहार विधानमंडल परिसर, कई सरकारी दफ्तर जलमग्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना शहर में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण बिहार विधानमंडल परिसर सहित कई इलाकों में पानी भर गया।

पटना, 14 जुलाई पटना शहर में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण बिहार विधानमंडल परिसर सहित कई इलाकों में पानी भर गया।

पटना शहर में शुक्रवार को (शाम 5.30 बजे तक) औसतन 35.7 मिमी बारिश के बाद राज्य की राजधानी के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर कीचड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

बहरहाल, पटना नगर निगम (पीएमसी) और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया कि पिछले दो दिन में भारी वर्षो के बावजूद कम से कम समय में बारिश का पानी निकाल दिया गया।

राज्य में 10 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के आखिरी दिन बिहार विधानसभा परिसर जलमग्न हो गया। बिहार विधानमंडल के कुछ सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले राज्य के कई मंत्रियों के आधिकारिक बंगलों पर भी यही दृश्य था।

विपक्षी दल के सदस्यों ने राज्य की राजधानी में कथित खराब बुनियादी ढांचे के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार की आलोचना की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नीरज सिंह बब्लू ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बारिश ने सामान्य रूप से राज्य और विशेष रूप से पटना में लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के नीतीश कुमार सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी है। विधानसभा परिसर को देखिए....आज हुई बारिश के बाद विधानसभा परिसर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। हम यहां मछली फार्म व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं।’’

इसी तरह का विचार व्यक्त करते हुए एक अन्य भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार को बिहार के विकास की कोई परवाह नहीं है। आज की बारिश ने इस सरकार की पोल खोल दी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट