देश की खबरें | गुजरात में भारी बारिश : बोटाड में 40 को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, पांच लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, खासकर बोटाड जिले में, जहां 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि उफनती नदी में एक कार के बह जाने से उसमें सवार पांच लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदबाद, 17 जून गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, खासकर बोटाड जिले में, जहां 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि उफनती नदी में एक कार के बह जाने से उसमें सवार पांच लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भावनगर भी सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कुछ सड़कें तथा पुल यातायात के लिए बंद करनी पड़ी है।

बोटाड की जिलाधिकारी जिंसी रॉय ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘बरवाला तालुका के निचले इलाकों में रहने वाले 40 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, क्योंकि नजदीकी बांध के ऊपर से पानी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।’’

बोटाड के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे।

रॉय ने कहा कि भारी बारिश के बाद लाठीदाद गांव में उफनती नदी में कार के बह जाने के बाद लापता हुए पांच लोगों को तलाशने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘ हादसे के समय कार में कुल नौ यात्री सवार थे, जिनमें से दो को स्थानीय लोगों ने तुरंत बचा लिया जबकि सात अन्य लापता हो गए। दो यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है। हमने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से बचाव कार्य में शामिल होने का अनुरोध किया है।’’

उनके अनुसार, गधाडा तालुका के एक गांव में जलभराव के कारण कम से कम एक दर्जन लोग फंसे हुए हैं और उन्हें भी बचाने के प्रयास जारी हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बोटाड, भावनगर और अमरेली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ‘‘मूसलाधार बारिश’’ हुई, जबकि सुरेन्द्रनगर, राजकोट, मोरबी, अहमदाबाद, आणंद, भरूच और सूरत जैसे अन्य जिलों में ‘‘ भारी बारिश’’ हुई।

आईएमडी की विज्ञप्ति के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है तथा गुजरात क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र तथा इससे जुड़े ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के कारण आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान दाहोद, वलसाड, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, गिर सोमनाथ, सूरत, नवसारी, भरूच और डांग सहित गुजरात के कई हिस्सों में ‘‘मूसलाधार बारिश’’ की संभावना है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम छह बजे समाप्त हुए पिछले 12 घंटों के दौरान बोटाड जिले के बरवाला तालुका में 178 मिमी बारिश हुई, जो गुजरात में सबसे अधिक है।

एनडीआरएफ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक उसने बचाव अभियान के लिए कच्छ, भावनगर और बोटाड जिलों में एक-एक टीम तैनात की है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार रात कहा कि विभिन्न जिलों में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारियों को नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड