पिछले कई दिनों में बाढ़ में कम से कम 58 लोग मारे गए हैं।
बुधवार सुबह तक मध्य जापान के नगानो और गिफू के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिकी विश्वविद्यालय ने पीस गार्डन से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने की आशंका की खारिज.
एनएचके टेलीविजन में दिखाई गई तस्वीरों के अनुसार हिदा नदी उफान पर है और तट को तोड़ते हुए नदी के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग को इसने क्षतिग्रस्त कर दिया। मध्य जापान के दूसरे शहर गेरो में नदी का पानी नदी के ऊपर बने पुल के ठीक नीचे पहुंच गया है।
तकायामा शहर में कई घर मिट्टी धंसने से तबाह हो गए। यहां पेड़ उखड़ गए मलबा बिखरा हुआ है। यहां रहने वालों के बारे में तत्काल कुछ पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़े | दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 1.17 करोड़ के पार, इस महामारी से 5.43 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.
देश भर में लगभग 36 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई थी, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है और आश्रय लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
भारी बारिश से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 58 पर पहुंच गया। इनमें से ज्यादातर लोग सर्वाधिक प्रभावित कुमामेटो प्रांत के हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY