देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी, बाढ़ के हालात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ के हालात हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई जिलों में अति भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

जयपुर, 30 सितंबर राजस्थान के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ के हालात हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई जिलों में अति भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

राज्य की राजधानी जयपुर में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कई जगह भारी से अत्यंत भारी बारिश हुई। सर्वाधिक 230.0 मिलीमीटर बारिश खंडार (सवाई माधोपुर) में दर्ज की गई।

इसके अलावा भी मलारना डूंगर में 22 सेंटीमीटर, टोंक के निवाई में 17 सेंटीमीटर, बारां के शाहाबाद में 16 सेंटीमीटर, कोटा के पीपल्दा में 11 सेंटीमीटर, दौसा में 10 सेंटीमीटर, झालावाड़ के मनोहर थाना में 10 सेंटीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज भी बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ में अति भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। जबकि अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर व जयपुर सहित 12 से अधिक जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ है।

जयपुर में सुबह से ही रुक-रुककर हो रही बारिश से कई जगह जलभराव हो गया और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘राज्य में भारी बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। आज व कल (30-31 जुलाई) भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।’’

इसने कहा कि बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर एक अगस्त को जारी रहने का अनुमान है।

हालांकि, राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में दो अगस्त से कमी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट