देश की खबरें | दिल्ली में भारी बारिश से जलजमाव, यातायात बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को बारिश हुई जिसके कारण अनेक स्थानों पर जलभराव हुआ तथा यातायात बाधित रहा।

नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली में सोमवार को बारिश हुई जिसके कारण अनेक स्थानों पर जलभराव हुआ तथा यातायात बाधित रहा।

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि यातायात से जुड़ी समस्याओं के 31 फोन कॉल नियंत्रण कक्ष में आए, वहीं तीन सूचनाएं जलभराव के बारे में थीं।

उन्होंने बताया कि झंडेवालां मंदिर, पश्चिम विहार, रोहिणी और दक्षिण दिल्ली में लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘अरविंदो मार्ग में भारी यातायात है.... कृपया इस मार्ग पर जाने से बचें।’’

लोगों को कैब करने में भी परेशानी आई, साथ ही किराए में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया।

लाजपत नगर से मंडी हाउस आने वाली सौम्या सिंह ने बताया कि छह कैब चालकों ने उनकी बुकिंग रद्द कर दी है।

कई यात्रियों ने ट्विटर पर अपनी समस्याओं को साझा किया।

लाजपत नगर, आईटीओ, लोधी रोड, लुटियंस दिल्ली तथा नोएडा में भारी बारिश दर्ज की गयी।

बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जल भराव हो गया तथा नोएडा और दिल्ली के बीच, आईटीओ तथा अन्य जगहों पर यातायात की रफ्तार थम गयी।

मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जतायी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट