देश की खबरें | केरल में भारी बारिश के आसार, 14 से 16 जून के बीच कई जिलों में ‘रेड अलर्ट’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सप्ताहांत में भारी बारिश होने की संभावना है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 14 जून से तीन दिनों के लिए बृहस्पतिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

तिरुवनंतपुरम, 12 जून केरल में सप्ताहांत में भारी बारिश होने की संभावना है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 14 जून से तीन दिनों के लिए बृहस्पतिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने 14 जून को कन्नूर और कासरगोड इन दो जिलों में जबकि 15 जून को पांच जिलों में तथा 16 जून को तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

इसके अलावा, बृहस्पतिवार को दो जिलों में, शुक्रवार को चार जिलों में, शनिवार को सात जिलों में, रविवार को नौ जिलों में और सोमवार को आठ जिलों में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया।

‘रेड अलर्ट’ का मतलब है कि 24 घंटे के भीतर 20 सेमी से अधिक भारी से बहुत भारी वर्षा, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ 24 घंटे के भीतर 11 सेमी से 20 सेमी तक मूसलाधार बारिश और ‘येलो अलर्ट’ का मतलब छह सेमी से 11 सेमी के बीच भारी वर्षा है।

आईएमडी ने तेज हवाओं और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए 12 से 16 जून तक मछुआरों को केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तट पर किसी तरह की गतिविधि न करने की चेतावनी दी।

केरल में मानसून ने 24 मई को दस्तक दी थी और भारी बारिश तथा तेज हवाओं के कारण पूरे राज्य में सार्वजनिक तथा निजी संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए, पेड़ तथा बिजली के खंभे उखड़ गए।

मानसून के दस्तक देने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में 31 मई तक मूसलाधार बारिश हुई और उसके बाद इसमें कमी आई थी।

आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने के आसार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान