Rajasthan Rain Update: राजस्थान में कई जगहों पर बहुत अधिक वर्षा हुई: मौसम विभाग

मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में कई स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा हुई है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक आठ सेंटीमीटर (सेमी) बारिश हुई.

Rains - ANI

जयपुर, 27 जुलाई : मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में कई स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा हुई है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक आठ सेंटीमीटर (सेमी) बारिश हुई.

उसके मुताबिक इस दौरान सहाड़ा (भीलवाड़ा), बामनवास (सवाई माधोपुर) और सैपऊ (धौलपुर) में छह -छह सेमी, शाहपुरा (भीलवाड़ा), आमेट (राजसमंद), महवा (दौसा), छबड़ा (बारां) एवं बसेड़ी (धौलपुर) में पांच-पांच सेमी तथा कई अन्य स्थानों पर पांच सेमी से कम वर्षा हुई. पश्चिमी राजस्थान में भी कई स्थानों पर दो सेमी तक बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकतर स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है. यह भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी के आरोप पर बोली सरकार, ‘बंगाल सीएम का माइक नहीं किया गया था बंद’

इस दौरान कोटा, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं एक-दो स्थानों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है. भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर एवं जोधपुर संभागों के भी कुछ भागों में मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है. इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभागों के अनेक स्थानों पर 29 से 31 जुलाई तक बारिश में बढ़ोतरी होने तथा अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम एवं कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार; IMD से जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\