देश की खबरें | ओडिशा में अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि ओडिशा में अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी।

भुवनेश्वर, 31 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि ओडिशा में अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी।

आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र के अनुसार, बृहस्पतिवार को अंगुल, ढेंकनाल, कटक, बौध, सोनपुर, संबलपुर, भद्रक, बालासोर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, झारसुगुड़ा, बरगढ़, बोलनगीर, नुआपाड़ा, नयागढ़, खुर्दा, जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, देवगढ़, क्योंझर, मयूरभंज और कालाहांडी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) होने का अनुमान है।

केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार (दो अगस्त) को झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, बरगढ़, क्योंझर, संबलपुर और देवगढ़ जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

आईएमडी ने बताया कि ओडिशा में एक जून से 31 जुलाई तक औसत बारिश 489.5 मिलीमीटर (मिमी) दर्ज की गई, जो सामान्य 550.7 मिमी से थोड़ी कम है।

केंद्र के मुताबिक, फिलहाल सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

भद्रक जिले के अखुआपाड़ा में बैतरणी नदी 17.28 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के स्तर 17.83 मीटर से नीचे है।

वहीं महानदी का जलस्तर गिर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप हीराकुंड बांध के अधिकारियों ने पानी छोड़ने के लिए पूर्व में खोले गए 20 में से दो गेट बंद कर दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now