देश की खबरें | ओडिशा में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना : आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

भुवनेश्वर, 11 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने शनिवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में एक दबाव के रूप में केंद्रित हो सकता है।

भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसके बाद अगले दो-तीन दिनों में उत्तर ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसके बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में ओडिशा के तटीय और उसके आस-पास के इलाकों में हवा की गति 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका के मद्देनजर मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे शनिवार की रात तक गहरे समुद्र से तट पर लौट आएं और मंगलवार तक समुद्र में न जाएं।

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रविवार को पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, ढेंकनाल, जाजपुर और भद्रक जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा गंजम, बालासोर, नयागढ़, अंगुल, बौध, संबलपुर, सुबरनापुर, बोलांगीर और मयूरभंज जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सोमवार को अंगुल, देवगढ़, क्योंझर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सुंदरगढ़, बारगढ़, बोलांगीर और सुबर्णापुर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी