देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई लेकिन इसके बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।

चंडीगढ़, एक फरवरी पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई लेकिन इसके बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट और मोहाली सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई जबकि हरियाणा में अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी में बारिश ने दस्तक दी।

पंजाब के मोगा जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट, बठिंडा, गुरदासपुर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.4 डिग्री सेल्सियस, 11.2 डिग्री, 10.3 डिग्री और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला और हिसार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.8 डिग्री सेल्सियस और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है।

करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 12.1 डिग्री सेल्सियस, 10 डिग्री, 12.4 डिग्री, 10.7 डिग्री और 12 डिग्री सेल्सियस था।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\