देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश, कुछ इलाकों में जलभराव, ट्रेन सेवाएं सामान्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार को रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिसके कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी भर गया लेकिन लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 जुलाई मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार को रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिसके कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी भर गया लेकिन लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मुंबई में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 91 मिमी बारिश हुई, जबकि इसके पूर्वी एवं पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 87 मिमी और 93 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश और अगले दो दिन में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें।

उसने शनिवार को चंद्रपुर के लिए ‘रेड’ अलर्ट तथा नागपुर, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने मुंबई में भी मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

आएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर समुद्र में 4.24 मीटर एवं रात 11 बजकर 24 मिनट पर 3.66 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी जमा होने के कारण कुर्ला क्षेत्र में शीतल सिनेमा और काले मार्ग के पास की सड़क पर यातायात को अन्य मार्गों की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि गोरेगांव पूर्व में आरे मार्ग पर यातायात को सीप्ज-मरोल मरोशी-जेवीएलआर की ओर मोड़ दिया गया है।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जलभराव के कारण अंधेरी भूमिगत मार्ग को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और वाहनों को एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है।

मुंबई महानगर क्षेत्र में उपनगरीय रेल सेवाएं संचालित करने वाले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने बताया कि स्थानीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\