देश की खबरें | मुंबई,उपनगरीय क्षेत्रों में भारी बारिश; निचले इलाकों में जलभराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और शहर एवं इसके उपनगरों में यातायात अवरूद्ध हो गया।

मुंबई, 21 जुलाई मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और शहर एवं इसके उपनगरों में यातायात अवरूद्ध हो गया।

शहर के ज्यादातर हिस्सों और उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिससे अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर तथा चेंबूर जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि सायन में जलभराव हो जाने के चलते दोपहर में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (बेस्ट) ने 12 से अधिक मार्गों पर बसों का मार्ग परिवर्तित किया।

इसके अलावा, जलभराव के कारण अंधेरी सब-वे यातायात के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी असुविधा हुई।

रेलवे अधिकारियों ने दावा कि पश्चिमी, मध्य और हार्बर लाइन पर ट्रेनें सामान्य रूप से परिचालित हुईं, जबकि यात्रियों ने ट्रेन सेवाओं में 10 से 15 मिनट तक की देरी की शिकायत की है।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा दोपहर एक बजे जारी की गई चेतावनी के अनुसार, अगले तीन से चार घंटों में मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह आठ बजे तक, पिछले 24 घंटों की अवधि के दौरान 30 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई।

नगर निकाय के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान पूर्वी उपनगर में 29.90 और पश्चिमी उपनगर में 27.49 मिमी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट