देश की खबरें | मुंबई में लगातार चौथे दिन भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं में विलंब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबईवासियों को भारी बारिश से बृहस्पतिवार को भी कोई राहत नहीं मिली, उल्टे उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मध्य रेलवे मार्ग की एक पटरी पर दीवार का एक हिस्सा गिरने से लोकल ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, सात जुलाई मुंबईवासियों को भारी बारिश से बृहस्पतिवार को भी कोई राहत नहीं मिली, उल्टे उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मध्य रेलवे मार्ग की एक पटरी पर दीवार का एक हिस्सा गिरने से लोकल ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर में लगातार चार दिन से भारी बारिश हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने 40-50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है।

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रेल पटरियों पर कहीं भी पानी नहीं भरा है। दक्षिण मुंबई में मस्जिद और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच हार्बर लाइन पर (उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन की पटरी पर) एक दीवार का एक छोटा सा हिस्सा गिर गया, जिससे मार्ग पर ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ।

उन्होंने बताया कि मुंबई और पड़ोसी जिले ठाणे में भारी बारिश के कारण उपनगरीय सेवाओं में कुछ देर का विलंब हुआ।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, उसके मार्ग पर ‘‘ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं’’, हालांकि कुछ यात्रियों ने ट्रेनों के कुछ मिनट देरी से चलने और डिब्बों के अत्यधिक भीड़ होने की शिकायत की।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में पिछले 24 घंटे में 82 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगर में क्रमश: 109 मिमी और 106 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सूत्रों ने बताया कि अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों के अलावा, शहर में कहीं भी भारी जलजमाव नहीं है।

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर में जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में पानी के स्तर में बृहस्पतिवार को सुबह 19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी