देश की खबरें | गोवा में भारी बारिश, आईएमडी ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार तक तटीय राज्य के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

पणजी, 28 जून गोवा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार तक तटीय राज्य के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

गोवा की राजधानी पणजी के निचले इलाके ऐटीन्थ जून रोड और माला क्षेत्र सहित कई हिस्से मंगलवार रात लगातार बारिश के कारण जलमग्न हो गए। हालांकि बुधवार क्ज्ञै सुबह तक पानी का स्तर कम हो गया।

पणजी महानगरपालिका (सीसीपी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि भारी बारिश और नालियों के अवरुद्ध होने के चलते इलाकों में पानी भरा। सीसीपी अधिकारियों ने बंद पड़ी नालियों की सफाई करने के लिए रात भर काम किया। गोवा में सप्ताहांत से ही लगातार बारिश हो रही है।

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने तटीय राज्य के लिए बृहस्पतिवार तक 'येलो' अलर्ट और उसके बाद के लिए 'ग्रीन' अलर्ट जारी किया है।

विभाग मौसम संबंधी चेतावनी देने के लिए चार रंग के कोड का इस्तेमाल करता है। इसमें ‘ग्रीन’ (किसी प्रकार की कार्रवाई की जरूरत नहीं है), ‘येलो’ (ध्यान रखें और अद्यतन जानकारी लेते रहें), ‘ऑरेंज’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें) शामिल है।

आईएमडी ने एक जुलाई तक दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तट पर और उसके आसपास 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है और हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

आईएमडी की ओर से मंगलवार शाम को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, गोवा में इस सीजन में अब तक 365.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य औसत 803.3 मिमी से काफी कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट