देश की खबरें | दिल्ली में भारी बारिश; अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश हुई और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश हुई और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

इस बीच, रातभर हुई बारिश के चलते शहर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 8 मिमी बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत थी।

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी व मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में शनिवार को बीते 22 वर्षों में जनवरी के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता दो महीने में सबसे अच्छी रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शाम छह बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 71 दर्ज किया है जो ‘‘संतोषजनक’’ की श्रेणी में है जबकि पास के नोएडा में एक्यूआई 65, ग्रेटर नोएडा में 53, गाजियाबाद में 68, फरीदाबाद में 73 और गुरुग्राम में 68 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\