देश की खबरें | मराठवाड़ा के 51 प्रशासनिक क्षेत्रों में भारी बारिश, बिजली गिरने से दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठावाड़ा के 51 प्रशासनिक क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है और पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

छत्रपति संभाजीनगर, जून 10 मराठावाड़ा के 51 प्रशासनिक क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है और पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

राजस्व विभाग की ओर से साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार, सूखाग्रस्त क्षेत्र में एक जून से अब तक 63.8 मिमी बारिश हुई है, जिसमें छत्रपति संभाजीनगर में 103.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर के चिट्टे पिंपलगांव क्षेत्र में छह जून को सबसे अधिक 150.50 मिमी बारिश दर्ज की गई।

छत्रपति संभाजीनगर में 37, जालना में आठ, बीड में आठ और परभणी एवं हिंगोली में एक-एक सहित कुल 51 सर्किलों में भारी बारिश हुई।

अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में नांदेड़ और बीड में बिजली गिरने से एक व्यक्ति और 13 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एक जून से अब तक क्षेत्र में वर्षाजनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

पांच प्रमुख जलाशयों में जल स्तर शून्य तक पहुंचने से छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, धाराशिव, लातूर, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिले वाला मराठवाड़ा सूखे का सामना कर रहा था।

यासिर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल