देश की खबरें | ओडिशा में अगले सप्ताह भारी बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण मौसम कार्यालय ने शनिवार को अगले चार दिनों में ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भुवनेश्वर, 15 सितंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण मौसम कार्यालय ने शनिवार को अगले चार दिनों में ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य के ऊपर सुबह चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। मौसम विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, इसके प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार के आसपास तटबंध के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आकार लेने को तैयार है। मछुआरों को मंगलवार को गहरे समुद्र वाले इलाकों में नहीं जाने का निर्देश दिया गया है।

मछुआरों को 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा की गति के साथ संभावित तूफानी मौसम के कारण अगले दो दिनों तक ओडिशा तट से बाहर निकलने से बचने के लिए भी कहा गया है।

मौसम विभाग ने रविवार को कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, गंजम, गजपति, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और कंधमाल जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को तटीय और दक्षिणी ओडिशा में 65-115 मिलीमीटर की भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कई जिलों में 116-204 मिलीमीटर मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\