Rajasthan Heavy Rain: राजस्‍थान के जोधपुर संभाग में भारी बारिश जारी, जल्द राहत की उम्मीद

राजस्‍थान के जोधपुर संभाग में जोरदार बारिश का दौर जारी है, जहां लोहावट में सर्वाधिक 135 मिमी दर्ज की गई. लगातार बारिश से जोधपुर शहर व उसके आसपास के क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ, स्‍कूल बंद हैं और अनेक ट्रेन भी रद्द की गई हैं.

बारिश (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 28 जुलाई : राजस्‍थान के जोधपुर संभाग में जोरदार बारिश का दौर जारी है, जहां लोहावट में सर्वाधिक 135 मिमी दर्ज की गई. लगातार बारिश से जोधपुर शहर व उसके आसपास के क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ, स्‍कूल बंद हैं और अनेक ट्रेन भी रद्द की गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में बारिश की गतिविधियां कम होने से लोगों को राहत मिल सकती है.बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जोधपुर शहर में 73.1 म‍िमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान राज्‍य में सबसे अधिक 135 म‍िमी बारिश जोधपुर के लोहावट में हुई. जोधपुर संभाग के ही भोपालगढ़ तथा फलोदी में 66 म‍िमी बारिश दर्ज की गई है. इनके अलावा जोधपुर संभाग के अन्य क्षेत्रों में मध्यम बारिश हुई.

विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से जोधपुर में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 29-30 जुलाई को जोधपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व मौसम के मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है. राजधानी जयपुर व उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे में अच्‍छी खासी बारिश हुई. इस दौरान जयपुर के फुलेरां में नौ सेंटीमीटर, अलवर के रामगढ़ में आठ सेंटीमीटर, जयपुर के सांगानेर में छह सेंटीमीटर बारिश हुई. जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, सिरोही, अजमेर तथा भरतपुर जिलों में भी हल्‍की से मध्‍यम दर्ज की बारिश दर्ज की गई. यह भी पढ़ें : पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल, पार्टी के सभी पदों से हटाया जाए: तृणमूल कांग्रेस के नेता घोष

लगातार बारिश से अनेक जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है. अनेक सड़कें व रेल पटरियां जलमग्न हो गई हैं. जोधपुर संभाग में भारी बारिश के कारण रेल पटरियों पर जलभराव को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने बुधवार को 12 ट्रेन पूरी तरह रद्द की थीं, जबकि छह को आंशिक रूप से रद्द किया गया था. वहीं, सात ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया था. जोधपुर जिले में सभी राजकीय और निजी विद्यालय 26 से 28 जुलाई तक बंद हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड