देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार से लू चलने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और 11 मई से राष्ट्रीय राजधानी में फिर से लू चलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और 11 मई से राष्ट्रीय राजधानी में फिर से लू चलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। दिल्ली स्थित सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। सफदरजंग वेधशाला के मौसम संबंधी आंकड़ों को दिल्ली के लिए मानक माना जाता है।

आईएमडी ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें दिल्ली में एक फिर से लू की चेतावनी दी गई है और बुधवार तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि लू का दौर 15 मई तक जारी रह सकता है क्योंकि अगले एक सप्ताह तक उत्तर पश्चिम भारत में मौसम की स्थिति में बदलाव की संभावना नहीं है।

अधिकतम तापमान मंगलवार को 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में तापमान सप्ताहांत में बढ़ना शुरू हो गया था और रविवार को कुछ स्थानों पर 42 डिग्री के निशान तक पहुंच गया था। अप्रैल के अंत में भीषण गर्मी की स्थिति से दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 और 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9:50 बजे मध्यम (151) श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज सील कर पाएगी इंग्लैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी