देश की खबरें | महाराष्ट्र में लू लगने से मरने वालों की संख्या 14 हुई, सात लोग अब भी अस्पताल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार कार्यक्रम में लू की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 14 हो गई। सात मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 18 अप्रैल महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार कार्यक्रम में लू की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 14 हो गई। सात मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में दस महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

पनवेल नगर निगम के उपायुक्त विठ्ठल डाके ने कहा, ‘‘आज विरार निवासी 34 वर्षीय एक महिला को वाशी के एमजीएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। महिला की पहचान स्वाति वैद्य के रूप में हुई है।’’

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की संख्या सात है, हालांकि इससे पहले दिन में यह संख्या नौ बताई गई थी।

डाके ने कहा, ‘‘नवी मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में अब केवल सात मरीज भर्ती हैं। उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।’’

इस बीच, महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने नवी मुंबई में रविवार को आयोजित राज्य पुरस्कार समारोह में लू लगने से लोगों की मौत होने के मामले में राज्य सरकार के खिलाफ मंगलवार को गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे एक पत्र में पवार ने कहा कि यह त्रासदी प्राकृतिक नहीं, बल्कि यह मानव निर्मित आपदा है और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।

खारघर क्षेत्र में रविवार को एक खुले मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। चिलचिलाती धूप में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था, जिनमें अधिकतर लोग महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित अप्पासाहेब धर्माधिकारी के अनुयायी थे। रविवार को कार्यक्रम के दौरान लू लगने और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार