देश की खबरें | राजस्थान में अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

जयपुर, 12 मई राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है और आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर दिन में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने के साथ लू के थपेड़ों से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। गर्मी के कारण लोगों की आवाजाही बहुत कम हो गई।

उन्होंने बताया कि 12-13 मई को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में अधिकांश भागों में लू चलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ से 13-14 मई से दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 15-16 मई को आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में बाड़मेर 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। अधिकतम तापमान जैसलमेर में 44.1 डिग्री, तो जालोर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फलौदी में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा और टोंक और बीकानेर में से प्रत्येक का अधिकतम तापमान 43.5-43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से 43.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 में आज होगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Asian Games 2026 2nd Semifinal Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल