देश की खबरें | दिल्ली में सुबह से ही गर्मी का कहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह तेज गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह तेज गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार कम ही हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अच्छी बारिश ना होने के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजकर पांच पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 110 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now