विदेश की खबरें | तोशाखाना मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ इमरान खान की याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार तक स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दोषसिद्धि और सजा के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई मंगलवार को दो दिन के लिए स्थगित कर दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 22 अगस्त इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दोषसिद्धि और सजा के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई मंगलवार को दो दिन के लिए स्थगित कर दी।

इस्लामाबाद सत्र अदालत के न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने पांच अगस्त को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान (70) को भ्रष्टाचार का दोषी पाया था और उन्हें तीन साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

खान को दोषी करार दिये जाने के दिन ही उन्हें लाहौर से गिरफ्तार किया गया और अटक जिला जेल में भेज दिया गया।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग की शिकायत पर पिछले साल अक्टूबर में मामला शुरू किया गया था। आयोग ने इसी मामले में खान को पहले अयोग्य करार दिया था।

खान ने दोषसिद्धि को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी और अपनी सजा को निलंबित करने और फैसले को पलटने का अनुरोध किया।

जब मंगलवार को सुनवाई शुरू हुई तो आयोग के वकील अमजद परवेज ने कहा कि उन्हें मामले के रिकॉर्ड मुहैया नहीं कराये गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अदालत से अनुरोध करता हूं कि मुझे दलीलों के लिए मामला तैयार करने का समय दें।’’

खान के वकील लतीफ खोसा ने आयोग के वकील के कदम का विरोध करते हुए कहा, ‘‘मैं और अधिक समय मांगने के उनके अनुरोध का विरोध करता हूं।’’

खोसा ने सुनवाई पर जोर दिया और खान की सजा निलंबित करने की मांग की।

हालांकि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक और न्यायमूर्ति तारिक महमूद जहांगीरी ने आयोग के वकील के अनुरोध को स्वीकार कर लिया तथा सुनवाई बृहस्पतिवार तक स्थगित कर दी।

खान की दोषसिद्धि निलंबित होने पर उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

खान की पार्टी ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में पुष्टि की कि सुनवाई बृहस्पतिवार तक स्थगित कर दी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज