पीएनबी धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई ब्रिटेन में शुरू होगी

नीरव मोदी पिछले साल मार्च में गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है और उसे लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश किया जाना था।

लंदन, 11 मई पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में भारत के साथ प्रत्यर्पण का मुकदमा लड़ रहे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत के समक्ष सोमवार को सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते यह सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जा सकती है।

नीरव मोदी पिछले साल मार्च में गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है और उसे लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश किया जाना था।

हालांकि, जेल और अदालत में लागू किए गए सामाजिक दूरी के उपायों को देखते हुए जिला न्यायाधीश सैमुअल गूजी ने कहा कि उसके लिए वीडियो कॉल के माध्यम से अदालत के समक्ष उपस्थित होने का विकल्प तैयार किया जाएगा।

न्यायाधीश गूजी ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था, ‘‘कुछ जेलें व्यक्तिगत रूप से कैदियों को पेश कर रही हैं, इसलिए मैं 11 मई से ट्रायल के लिए व्यक्तिगत रूप से मोदी को पेश करने के लिए वैंड्सवर्थ जेल को निर्देश दूंगा। यदि ऐसा संभव न हो, तो लाइव लिंक के जरिए उनकी भागीदारी का विकल्प रहेगा।’’

सुनवाई के दौरान अदालत में प्रत्यक्ष रूप से सीमित संख्या में कानूनी प्रतिनिधि उपस्थित होंगे, जबकि गवाह वीडियो कॉल के जरिए गवाही देंगे। सोमवार से शुरू होने वाली सुनवाई पांच दिन तक चलेगी।

यह मुकदमा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दायर किया है और पीएनबी में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी से संबंधित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस