देश की खबरें | राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में बृहस्पतिवार को वादी की तरफ से गवाह पेश नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 अप्रैल तय की है।

सुलतानपुर (उप्र), तीन अप्रैल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में बृहस्पतिवार को वादी की तरफ से गवाह पेश नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 अप्रैल तय की है।

राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से संबंधित मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन वादी की तरफ से गवाह के पेश न होने पर आगे की कार्यवाही नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 अप्रैल नियत की है। पिछली सुनवाई 20 मार्च को थी।

शुक्ला ने बताया कि भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के प्रति कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किये जाने को लेकर मानहानि का वाद दायर कराया था।

वकील ने बताया कि पांच साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद दिसंबर 2023 में अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया था और कांग्रेस नेता ने फरवरी 2024 में अदालत में आत्मसमर्पण किया था।

उनके मुताबिक, इसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट ने राहुल को 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी थी।

शुक्ला ने बताया कि राहुल ने पिछले साल 26 जुलाई को अदालत में अपना बयान दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान