देश की खबरें | तय समय से पहले टीका लगवा सकेंगे हैं स्वास्थकर्मी : सत्येन्द्र जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लक्ष्य से दिल्ली सरकार ने नया प्रावधान किया है जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मी अपने टीकाकरण के तय समय से पहले पंजीकृत केन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकेंगे।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लक्ष्य से दिल्ली सरकार ने नया प्रावधान किया है जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मी अपने टीकाकरण के तय समय से पहले पंजीकृत केन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकेंगे।

पत्रकारों से बातचीत में जैन ने कहा कि टीका कम से कम मात्रा में बर्बाद हो, इसका भी पूरा इंतजाम किया जा रहा है।

जैन ने कहा, ‘‘हमने अभी तक कोविड-19 के एक करोड़ नमूनों की जांच की है, इसका अर्थ है कि दिल्ली में रहने वाली आधी आबादी की जांच की जा चुकी है। संक्रमण के नए मामलों में कमी आयी है। कल सिर्फ 228 नए मामले आए जबकि संक्रमण का दर 0.36 प्रतिशत है। इसलिए कम कह सकते हैं कि महामारी नियंत्रण में है।’’

यह पूछने पर कि क्या दिल्ली में संक्रमण शून्य पर पहुंचेगा, जैन ने कहा कि स्वाईन फ्लू पर नियंत्रण कर लिया गया है लेकिन अभी भी उसके मामले आते हैं, इसलिए महामारी चली जाएगी लेकिन यह कहना मुश्किल है कि नए मामले बिलकुल नहीं आएंगे।

टीकाकरण के लिए कम संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों के पहुंचने पर जैन ने कहा कि उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है और अब वे आगे आ रहे हैं।

जैन ने कहा, ‘‘हमने एक प्रावधान किया है, जिसे तहत स्वास्थ्यकर्मी को पंजीकृत केन्द्र पर टीकाकरण के अपने तय समय से पहले टीका लगवाने की सुविधा दी जाएगी। अगर किसी को 15 दिन बाद भी टीका लगना है तो उसका नाम डेटाबेस से लेकर समय से पहले टीका लगाया जा सकता है।’’

प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, टीकाकरण के तीसरे दिन 19 जनवरी को दिल्ली में 4,900 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया।

आंकड़े के अनुसार, मंगलवार को 10,125 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन महज 48 प्रतिशत लोगों को ही टीका लगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी