देश की खबरें | शहरी स्थानीय निकायों की सहभागिता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में शहरी स्थानीय निकायों की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में काफी सुधार होगा।

नयी दिल्ली, 22 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में शहरी स्थानीय निकायों की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में काफी सुधार होगा।

उन्होंने यहां ‘स्वास्थ्य प्रणालियों के लचीलेपन को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त रोडमैप विकसित करना’ विषय पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी स्तर पर प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य नेटवर्क को मजबूत करने की बहुत जरूरत है।

उन्होंने महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में इन राज्यों में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के महत्वपूर्ण प्रभाव का हवाला देते हुए कहा, “स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में शहरी स्थानीय निकायों की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में काफी सुधार होगा और साथ ही यह शहरी निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाएगा।’’

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के मिलकर काम करने की सराहना करते हुए, पंत ने कहा कि टीम साथ में मिलकर बेहतर काम कर सकती हैं, जिससे शहरी आबादी के लिए अधिक टिकाऊ, स्वस्थ और सुरक्षित शहरी वातावरण तैयार होगा।

उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बेहतर स्वास्थ्य देखभाल वितरण में कमियों को दूर करने की अपील की। पंत ने शहरी स्वास्थ्य देखभाल तंत्र को मजबूत करने तथा अधिक सहयोग के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचार-विमर्श और इन्हें आपस में साझा करने को प्रोत्साहित किया।

जोशी ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि शहरी आबादी की आवश्यकता के अनुसार और उनकी विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए शहरी क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जाना जरूरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड