देश की खबरें | भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं।

लखनऊ, 18 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं।

सपा मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में यादव ने कहा कि गरीबों, मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है और मरीजों को दर-दर भटकना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा कर दी है कि इलाज के अभाव में लोगों की जान जा रही है तथा इस मोर्चे पर भाजपा “रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड” बनाती जा रही है।

यादव ने दावा किया, “मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं हैं। सरकार मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को पर्याप्त बजट और संसाधन नहीं देती है, मरीजों को एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाती है।”

यादव ने सपा सरकार में उपलब्ध कराई गयी सुविधाओं और संसाधनों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने मरीजों को इलाज और सुविधा के लिए लोहिया संस्थान, कैंसर संस्थान जैसे बड़े-बड़े अस्पताल बनवाएं तथा केजीएमयू और पीजीआई जैसे संस्थाओं में अनेक सुविधाएं बढ़ायी थी, लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में सुविधाओं को नहीं बढ़ाया।

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में मरीजों को सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी लेकिन भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि कई जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर इमारतें खड़ी हैं, वहां पर पर्याप्त प्रोफेसर, डॉक्टर, तकनीकी स्टाफ और जरूरी सुविधाएं नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कई जिलों के मेडिकल कॉलेज केवल “रेफर सेंटर” बन कर रह गये हैं तथा राजधानी लखनऊ के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज भी गंभीर मरीजों को वेंटीलेटर नहीं दे पाते हैं, ऐसे में कई बार वेंटीलेटर के अभाव में मरीजों की मौत हो जाती है।

सपा प्रमुख ने उपमुख्यमंत्री (ब्रजेश पाठक) की ओर संकेत करते हुए कहा, “भाजपा सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से जनता बेबस है और विभागीय मंत्री जी का ध्यान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और समस्याओं पर नहीं हैं, उनकी नज़र कहीं और है।”

यादव ने दावा किया, “भाजपा के झूठे वादों और जुमलों से जनता आक्रोशित है। भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार का सफाया करके ही दम लेगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू