विदेश की खबरें | श्रीलंका में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 के मामले बढ़ने पर चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है। देश में शनिवार को टीकाकरण अभियान के एक साल पूरे होने के मौके पर अधिकारियों ने बताया कि 95 फीसदी नए मामलों का कारण वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप है।

कोलंबो, 29 जनवरी श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है। देश में शनिवार को टीकाकरण अभियान के एक साल पूरे होने के मौके पर अधिकारियों ने बताया कि 95 फीसदी नए मामलों का कारण वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप है।

भारत से कोरोना रोधी टीके कोविशील्ड की पांच लाख खुराक प्राप्त करने के बाद श्रीलंका में पिछले साल 29 जनवरी को टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय में गृह देखभाल पृथकवास कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. मलकांथि गल्लागे ने कहा कि इस समय घर पर रह कर इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या अगस्त-सितंबर के मुकबले अधिक है। श्रीलंका में अगस्त-सितबंर के दौरान कोरोना संक्रमण का चरम देखने को मिला था।

स्वास्थ्य संवर्धन ब्यूरो के डॉ. रंजीत बटुवनथुडावा ने कहा कि 95 प्रतिशत मामले वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के हैं और सामुदायिक प्रसार दिखा है।

श्रीलंका में शुक्रवार को कोविड के 961 नए मामले सामने आए थे। देश में लगातार तीसरे दिन प्रतिदिन के मामलों की संख्या 900 से अधिक रही।

श्रीलंका में शुक्रवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 608,065 थी, जबकि अब तक महामारी से कुल 15,386 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को श्रीलंका में बूस्टर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया, हालांकि देश में बूस्टर खुराक लगवाने के प्रति लोग काफी अनिच्छुक हैं।

श्रीलंका में 1.65 करोड़ लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक और 1.38 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी