देश की खबरें | एनएमसी अधिकारियों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री की जवाबदेही बनती है : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के कुछ अधिकारियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की भी जवाबदेही बनती है।

नयी दिल्ली, सात जुलाई कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के कुछ अधिकारियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की भी जवाबदेही बनती है।

पार्टी नेता ओनिका महरोत्रा ने दावा किया कि निजी संस्थानों को एनएमसी की मान्यता देने के बदले में करोड़ों रुपये की घूस ली गई।

कांग्रेस के आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री या एनएमसी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सीबीआई ने पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के अधिकारियों, बिचौलियों और निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जो भ्रष्टाचार और मेडिकल कॉलेजों को नियंत्रित करने वाले नियामक ढांचे में हेरफेर सहित कई ‘‘घोर’’ कृत्यों में कथित तौर पर शामिल थे।

एजेंसी ने प्राथमिकी में 34 लोगों के नाम दर्ज किए हैं, जिनमें स्वास्थ्य मंत्रालय के आठ अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का एक अधिकारी और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के निरीक्षण दल से जुड़े पांच डॉक्टर शामिल हैं।

ओनिका महरोत्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘निजी संस्थानों को मान्यता दिलाने के बदले में करोड़ों रुपये की घूस ली गई...यह कैसे हो सकता है कि स्वास्थ्य मंत्रालय को इस हेरफेर के बरे में पता नहीं चला।’’

उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और यह स्पष्ट होना चाहिए कि आरोपियों के तार किससे जुड़े हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की जवाबदेही बनती है, क्योंकि यह पूरा मामला उनके मंत्रालय से संबंधित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू