जरुरी जानकारी | स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने 2023-24 में 15,100 करोड़ रुपये के दावे किए खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान दायर कुल दावों में से 15,100 करोड़ रुपये या 12.9 प्रतिशत दावों को खारिज कर दिया।

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान दायर कुल दावों में से 15,100 करोड़ रुपये या 12.9 प्रतिशत दावों को खारिज कर दिया।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की 2023-24 वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य तथा एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के स्वास्थ्य बीमा के तहत मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान कुल 1.17 लाख करोड़ रुपये के दावों में से केवल 83,493.17 करोड़ रुपये या 71.29 प्रतिशत का भुगतान किया गया।

रिपोर्ट कहती है, इसके अलावा बीमा कंपनियों ने 10,937.18 करोड़ रुपये (9.34 प्रतिशत) के दावों को खारिज कर दिया, जबकि बकाया दावों की कुल राशि 7,584.57 करोड़ रुपये (6.48 प्रतिशत) थी। बीमा कंपनियों के पास 2023-24 के दौरान करीब 3.26 करोड़ स्वास्थ्य बीमा दावे आए, जिनमें से 2.69 करोड़ (82.46 प्रतिशत) दावों का निपटारा किया गया।

इरडा ने कहा, प्रति दावे के लिए भुगतान की गई औसत राशि 31,086 रुपये थी। निपटाए गए दावों की संख्या के संदर्भ में 72 प्रतिशत दावे टीपीए (तृतीय-पक्ष व्यवस्थापक) के जरिये निपटाए गए और शेष 28 प्रतिशत दावे आंतरिक प्रणाली के माध्यम से निपटाए गए। दावों के निपटान के तरीके के संदर्भ में कुल दावों का 66.16 प्रतिशत नकद रहित तरीके से तथा अन्य 39 प्रतिशत को प्रतिपूर्ति तरीके (मोड) से निपटाया गया।

वित्त वर्ष 2023-24 में साधारण व स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने व्यक्तिगत दुर्घटना और यात्रा को छोड़कर स्वास्थ्य, बीमा प्रीमियम के रूप में 1,07,681 करोड़ रुपये एकत्र किए, जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20.32 प्रतिशत की वृद्धि है।

साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने व्यक्तिगत दुर्घटना तथा यात्रा बीमा के तहत जारी योजनाओं के अलावा 2.68 करोड़ स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 57 करोड़ लोगों को ‘कवर’ किया। मार्च, 2024 के अंत में 25 साधारण बीमाकर्ता और आठ एकल स्वास्थ्य बीमाकर्ता थे।

सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियां न्यू इंडिया, नेशनल और ओरिएंटल इंश्योरेंस विदेशों में स्वास्थ्य बीमा का कारोबार कर रही हैं। इन्होंने 2023-24 के दौरान स्वास्थ्य, व्यक्तिगत दुर्घटना और यात्रा बीमा से 154 करोड़ रुपये का सकल प्रीमियम प्राप्त किया और 10.17 लाख लोगों को ‘कवर’ किया। गत वित्त वर्ष में बीमा उद्योग ने व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के अंतर्गत कुल 165.05 करोड़ लोगों को ‘कवर’ किया।

इसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) और ई-टिकट यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी यात्रा बीमा के तहत 90.10 करोड़ लोगों को ‘कवर’ किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा