देश की खबरें | तीसरी लहर का सामना करने के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाना चाहिये: ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किये जाने चाहिये।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

मुंबई, चार जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किये जाने चाहिये।

ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से सिंधुदुर्ग जिले के कुदाल में ऑक्सीजन रिफिलिंग संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा कि उनकी सरकार इसके लिये जिला प्रशासनों को मदद मुहैया कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य ढांचे में सुधार फिलहाल उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जिला अधिकारियों को ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता और जांच सुविधाएं बढ़ानी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''जिला प्रशासनों को तैयारियां शुरू कर देनी चाहिये ताकि तीसरी लहर से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।''

उन्होंने कहा कि जिलों में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होनी चाहिये।

ठाकरे ने आश्वासन दिया कि सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिये हर प्रकार की सहायता प्रदान करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Akshaya Tritiya 2026? अक्षय तृतीया कब है, 19 या 20 अप्रैल? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक अनुष्ठान की पूरी जानकारी