जरुरी जानकारी | दिल्ली सरकार के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा में हो सकता है सबसे ज्यादा आवंटन: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये सबसे ज्यादा राशि आवंटित कर सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मार्च दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये सबसे ज्यादा राशि आवंटित कर सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा 16,278 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, जो इससे पिछले साल के 16,377 करोड़ रुपये से कुछ कम थे। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र को 2022-23 में 9,769 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, जबकि पिछले साल 9,934 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे।

अधिकारियों के अनुसार, बजट में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सभी नियमित, आमंत्रित और अनुबंधित शिक्षकों, उप प्रधानाचार्यों और प्रधानाचार्यों को नए टैबलेट उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

दिल्ली सरकार का 2023-24 का बजट 80,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। वित्त वर्ष 2022-23 का बजट 75,800 करोड़ रुपये जबकि 2021-22 का बजट 69,000 करोड़ रुपये का था।

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत 2023-24 के लिए बजट 21 मार्च को पेश करेंगे और उससे पहले सरकार का परिणाम बजट आएगा।

दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के संबंध में सीबीआई ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। उसके बाद गहलोत को उनका प्रभार दे दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई