देश की खबरें | फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

शाहजहांपुर (उप्र), 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत पृथ्वीपुर गांव के एक व्यक्ति ने त्वरित कार्य बल (एसटीएफ) से शिकायत की थी, कि पृथ्वीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जसपाल ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त की है और इनके स्नातक व बीपीएड के प्रमाण पत्र फर्जी हैं।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ लखनऊ द्वारा मामले की जांच की गई और प्रधानाध्यापक के प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए गए तथा जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत को भेज दी गयी ।

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए उनकी सेवा समाप्त करने की संस्तुति की गई तथा उनके विरुद्ध मिर्जापुर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है ।

सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक ने 2010 में नौकरी हासिल की थी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत की शिकायत पर प्रधानाध्यापक जयपाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\