देश की खबरें | रात नौ बजे तक मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाषा की अलग अलग फाइलों से रात नौ बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैः-

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई की अलग अलग फाइलों से रात नौ बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैः-

यह भी पढ़े | चेन्नई में डॉक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी की: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दि30 न्यायालय लीड मुठभेड़ दुबे

गैंगस्टर विकास दुबे जैसे व्यक्ति को जमानत मिलना संस्था की विफलता : न्यायालय

यह भी पढ़े | चीन और पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश, जुलाई के अंत तक भारत पहुंचेगा विध्वंसक फाइटर प्लेन राफेल.

नयी दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि विकास दुबे मुठभेड़ की जांच के लिये गठित समिति में शीर्ष अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को शामिल करने पर विचार किया जाये। साथ ही न्यायालय ने टिप्पणी की गैंगस्टर विकास दुबे जैसे व्यक्ति के खिलाफ अनेक मामले दर्ज होने के बावजूद उसे जमानत मिलना संस्था की विफलता है।

दि35 वायरस दूसरी लीड मामले

देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 11 लाख के पार, ठीक होने वालों की संख्या सात लाख से अधिक

नयी दिल्लीः भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 40,425 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सोमवार को 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी सात लाख से अधिक हो गई है।

प्रादे116 राज तीसरीलीड अदालत पायलट

कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका पर राजस्थान उच्च न्यायालय में कल जारी रहेगी सुनवाई

जयपुरः राजस्थान उच्च न्यायालय सचिन पायलट और 18 अन्य असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों की याचिका पर मंगलवार को फिर सुनवाई करेगा। इन लोगों ने याचिका में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिये गए अयोग्यता के नोटिस को चुनौती दी है।

प्रादे117 गहलोत दूसरी लीड पायलट

जिसे मान सम्मान दिया, वह कांग्रेस की पीठ में छुरा भोंकने को तैयार हो गया: गहलोत

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि जिस 'निकम्मे एवं नकारा' प्रदेशाध्यक्ष को इतना मान सम्मान दिया गया वही पार्टी की पीठ में छुरा भोंकने को तैयार हो गया।

वि37ब्रिटेन वायरस टीका

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के टीके ने शुरुआती परीक्षण में त्वरित प्रतिरोधक प्रतिक्रिया दी

लंदनः ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि उनके प्रायोगिक कोरोना वायरस टीके ने शुरुआती परीक्षण में सैकड़ों लोगों में सुरक्षात्मक प्रतिरोधक प्रतिक्रिया उत्पन्न की है, जिन्हें यह टीका लगाया गया था।

दि34 भाजपा नियुक्तियां

सी आर पाटिल गुजरात भाजपा के नये अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्लीः भाजपा ने सोमवार को नवसारी से सांसद सी आर पाटिल को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही पार्टी के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।

दि23 दिल्ली लीड जैन

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद काम पर लौटे

नयी दिल्लीः कोविड-19 से स्वस्थ हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सोमवार से अपना कामकाज शुरू करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे12 टीटीडी वायरस पुजारी निधन

टीटीडी के पूर्व प्रमुख पुजारी की कोरोना वायरस से मौत

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व प्रमुख पुजारी का कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।

प्रादे51 उप्र अदालत बाबरी

बाबरी मामला : आडवाणी का बयान 24 जुलाई को और जोशी का 23 जुलाई को दर्ज होगा

लखनऊः बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का सीआरपीसी की धारा-313 के तहत बयान दर्ज करने की तारीख 24 जुलाई तय की है। आडवाणी का बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाएगा।

वि19 वायरस ब्रिटेन कंपनी

ब्रिटेन की कंपनी ने कोविड-19 के प्रोटीन आधारित इलाज के सकारात्मक परिणामों की घोषणा की

लंदनः ब्रिटेन की एक जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने सोमवार को कोविड-19 के लिए प्रोटीन-आधारित उपचार के क्लीनिकल ट्रायल के अच्छे परिणाम मिलने की सोमवार को घोषणा की और कहा कि इससे मरीजों की गहन देखभाल की जरूरत "बहुत" कम हो गई।

वि12 ईरान मौत

ईरान ने सुलेमानी से जुड़ी जानकारी देने वाले को मौत की सजा दी

तेहरानः ईरान ने अमेरिका और इज़राइल को रिवॉल्युशनरी गार्ड के जनरल कासिम सुलेमानी के बारे में जानकारी देने वाले को मौत की सजा दी। सुलेमानी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे।

अर्थ33 आयकर संपर्क रहित आकलन

‘जांच नोटिस मिलने की स्थिति में कर अधिकारी से मिलने की जरूरत नहीं’

नयी दिल्लीः यदि किसी व्यक्ति को आयकर से जुड़ी जांच का नोटिस मिलता है तो उसे अपने यहां के स्थानीय आयकर अधिकारी से व्यक्तिगत तौर पर मिलने की जरूरत नहीं है। वह व्यक्ति आयकर विभाग की नयी संपर्क रहित आकलन योजना के तहत इस संबंध में आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

खेल27 खेल आईसीसी टी20कप

आईसीसी ने टी20 विश्व कप स्थगित किया, आईपीएल के लिए रास्ता साफ

दुबईः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप कोविड-19 महामारी के कारण सोमवार को स्थगित कर दिया, जिससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए अक्टूबर-नवंबर मे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन का रास्ता साफ हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट