देश की स्वायत्त रेटिंग के कारण एचडीएफसी बैंक की रेटिंग को नहीं कर पा रहे ऊपर: एसएंडपी

एसएंडपी ने कहा, ‘‘एचडीएफसी बैंक की हमारी रेटिंग भारत की स्वायत्त क्रेडिट रेटिंग के कारण बीबीबी नकारात्मक/स्थिर/ए-3 पर रुकी हुई है। बैंक की रेटिंग देश की स्वायत्त रेटिंग के समतुल्य ही घटाई बढ़ायी जा सकेगी। जब हम भारत की स्वायत्त रेटिंग बढ़ाएंगे, तभी हम एचडीएफसी बैंक की रेटिंग ऊपर कर पाने में सक्षम होंगे।’’

मुंबई, 18 अप्रैल वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने पर्याप्त पूंजीकरण, बेहतर कमाई तथा बैंकिंग प्रणाली में सबसे बेहतर संपत्ति गुणवत्ता जैसे मानकों के लिये एचडीएफसी बैंक की सराहना की है लेकिन एजेंसी ने कहा है कि वह भारत की स्वायत्त रेटिंग की बाधा के कारण एचडीएफसी बैंक की रेटिंग ऊपर नहीं कर पा रहा है।

एसएंडपी ने कहा, ‘‘एचडीएफसी बैंक की हमारी रेटिंग भारत की स्वायत्त क्रेडिट रेटिंग के कारण बीबीबी नकारात्मक/स्थिर/ए-3 पर रुकी हुई है। बैंक की रेटिंग देश की स्वायत्त रेटिंग के समतुल्य ही घटाई बढ़ायी जा सकेगी। जब हम भारत की स्वायत्त रेटिंग बढ़ाएंगे, तभी हम एचडीएफसी बैंक की रेटिंग ऊपर कर पाने में सक्षम होंगे।’’

उसने कहा कि देश की स्वायत्त रेटिंग का बैंकों के परिचालन पर प्रत्यक्ष व परोस असर होते हैं। ऐसे में किसी बैंक की रेटिंग स्वायत्त रेटिंग से ऊपर नहीं की जा सकती है।

एजेंसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय बैंकिंग प्रणाली के समक्ष उपस्थित चुनौतियों के बाद भी एचडीएफसी बैंक में इनसे पार निकल जाने की क्षमता है।

एचडीएफसी बैंक को मार्च तिमाही में 6,928 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो साल भर पहले की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। यह लाभ कोरोना वायरस के प्रभावों के लिये 1,550 करोड़ रुपये के प्रावधान करने तथा लॉकडाउन के कारण आय में 450 करोड़ रुपये का नुकसान होने के बाद हुआ है। बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता भी बढ़ गयी है और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति 1.26 प्रतिशत रह गयी है।

एसएंडपी ने कहा कि संपत्ति की बेहतर गुणवत्ता के दम पर मौजूदा चुनौतियों से जूझने में कोटक महिंद्रा बैंक सफल रहने वाला दूसरा बैंक बन सकता है।

एजेंसी ने कहा कि यदि सरकारी बैंकों को दिक्कतें आती हैं, तो उसे मदद के लिये सरकार के आगे आने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर