जरुरी जानकारी | एचडीएफसी लिमिटेड ने इकाइयों के एचडीएफसी बैंक में विलय के लिए एनसीएलटी में किया आवेदन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि एचडीएफसी इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड और एचडीएफसी होल्डिंग्स लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में विलय करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष एक आवेदन दाखिल किया गया है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त एचडीएफसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि एचडीएफसी इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड और एचडीएफसी होल्डिंग्स लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में विलय करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष एक आवेदन दाखिल किया गया है।

यह आवेदन एचडीएफसी बैंक का उसकी मूल कंपनी हाउसिंग डेवलपमेट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी लिमिटेड) में प्रस्तावित विलय का हिस्सा है।

एचडीएफसी ने शेयर बाजारों को बताया कि संयुक्त कंपनी बनाने की योजना के लिए उसे एनसीएलटी, प्रतिस्पर्धा आयोग समेत विभिन्न सांविधिक एवं नियामक संस्थानों, शेयरधारकों, कर्जदाताओं से मंजूरी लेनी होगी।

एचडीएफसी बैंक को इस विलय के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। यह भारत के कॉरपोरेट इतिहास में संभवत: सबसे बड़ा विलय होने जा रहा है।

अप्रैल में देश की सबसे बड़ी आवासीय वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में विलय की घोषणा की थी। इसमें कहा गया था कि करीब 40 अरब डॉलर के इस अधिग्रहण सौदे से वित्तीय सेवा क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी अस्तित्व में आएगी। प्रस्तावित इकाई का संयुक्त रूप से संपत्ति आधार करीब 18 लाख करोड़ रुपये होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट