जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 16,821 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का एकल आधार पर मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए पांच प्रतिशत बढ़कर 16,821 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का एकल आधार पर मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए पांच प्रतिशत बढ़कर 16,821 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 15,976 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कुल आमदनी सितंबर तिमाही में बढ़कर 85,500 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 78,406 करोड़ रुपये था।

बैंक की ब्याज आय सितंबर तिमाही में बढ़कर 74,017 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 67,698 करोड़ रुपये थी।

शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 10 प्रतिशत बढ़कर 30,110 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में 27,390 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के संबंध में, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर, 2024 के अंत तक सकल ऋण के 1.36 प्रतिशत तक बढ़ गईं, जो एक साल पहले 1.34 प्रतिशत थी।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण बढ़कर 0.41 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.35 प्रतिशत था।

एकीकृत आधार पर, बैंक का शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर सितंबर तिमाही में 17,826 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,811 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट