जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 17,622 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 2.11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 17,622.38 करोड़ रुपये रहा।

मुंबई, 20 अप्रैल देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 2.11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 17,622.38 करोड़ रुपये रहा।

बीते वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 17,257.87 करोड़ रुपये रहा था।

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 16,511.85 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर तिमाही में 16,372.54 करोड़ रुपये था।

बैंक ने पिछले साल जुलाई में अपनी आवास ऋण केंद्रित मूल कंपनी एचडीएफसी का विलय कर लिया था।

समीक्षाधीन तिमाही में इसकी मूल शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 29,080 करोड़ रुपये हो गई, जबकि अन्य आय बढ़कर 18,170 करोड़ रुपये हो गईं।

बैंक ने कुल संपत्ति पर अपना मुख्य शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.44 प्रतिशत बताया है।

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात 1.24 प्रतिशत पर आ गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त