जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़कर 16,474 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33.17 प्रतिशत बढ़कर 16,474.85 करोड़ रुपये हो गया है।

मुंबई, 20 जुलाई एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33.17 प्रतिशत बढ़कर 16,474.85 करोड़ रुपये हो गया है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 12,370 करोड़ रुपये रहा था।

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही मे एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 16,174 करोड़ रुपये था। हालांकि, पूर्ववर्ती मार्च तिमाही के 16,511 करोड़ रुपये से यह कम है।

बैंक की कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 83,701 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 57,816 करोड़ रुपये थी।

इसकी प्रावधान राशि घटाकर 2,602 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो एक वर्ष पूर्व 2,860 करोड़ रुपये थी।

मार्च में बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 1.24 प्रतिशत से बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गया।

जून तिमाही के अंत में एचडीएफसी बैंक की कुल पूंजी पर्याप्तता 19.33 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट