जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक ने दूसरी तिमाही में 16,811 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 16,811 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।

मुंबई, 16 अक्टूबर एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 16,811 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।

मूल कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड में एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद जारी पहले नतीजों में बैंक ने एकल आधार पर 15,976 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

एक साल पहले की समान अवधि में एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 11,162 करोड़ रुपये और एकल शुद्ध लाभ 10,606 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में एकल आधार पर बैंक की कुल आय बढ़कर 78,406 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 46,181 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया कि शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) घटकर 3.4 प्रतिशत रह गया। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात 1.34 प्रतिशत था।

बीएसई पर बैंक का शेयर 0.47 प्रतिशत के नुकसान से 1,529.50 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी