जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 21 प्रतिशत बढ़कर 9,579 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 20.91 प्रतिशत बढ़कर 9,579.11 करोड़ रुपये हो गया।

मुंबई, 16 जुलाई एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 20.91 प्रतिशत बढ़कर 9,579.11 करोड़ रुपये हो गया।

समीक्षाधीन अवधि में निजी क्षेत्र के इस सबसे बड़े ऋणदाता का शुद्ध मुनाफा एकल आधार पर एक साल पहले की अवधि के 7,729.64 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,195.99 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, यह आंकड़ा मार्च तिमाही के 10,055.18 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे से कम है।

बैंक की कुल आय एकल आधार पर एक साल पहले की समान अवधि के 36,771 करोड़ रुपये की तुलना में 41,560 करोड़ रुपये रही। जून तिमाही में अन्य आय 35 प्रतिशत बढ़कर 7,699.99 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसका कुल व्यय इस दौरान 21,634 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,192 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक के अग्रिमों में 22.5 प्रतिशत की वृद्धि के कारण मुख्य शुद्ध ब्याज आय 14.5 प्रतिशत बढ़कर 19,481.4 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के 17,009 करोड़ रुपये थी। मुख्य शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) चार फीसदी रहा।

बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के लिए कुल प्रावधान की जाने वाली राशि घटकर 3,187.73 करोड़ रुपये रह गयी, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 4,830.84 करोड़ रुपये थी।

एचडीएफसी बैंक ने बताया कि जमाओं में 19.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के लिहाज से बात करें तो, सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) 30 जून तक घटकर 1.28 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 1.47 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट