जरुरी जानकारी | एचसीएल टेक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 3,982 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 31.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,982 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 31.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,982 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 3,037 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इस दौरान कंपनी का राजस्व साल भर पहले के 18,135 करोड़ रुपये की तुलना में 6.4 प्रतिशत बढ़कर 19,302 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही की तुलना में उसका शुद्ध लाभ 26.7 प्रतिशत और राजस्व 3.8 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी ने चौथी तिमाही में स्थिर मुद्रा पर राजस्व वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 2-3 प्रतिशत कर दिया। कंपनी ने इससे पहले इस वृद्धि के 1.5 से 2.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जाहिर किया था।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी विजयकुमार ने कहा, ‘‘हमने तिमाही के आधार पर तीसरी तिमाही में स्थिर मुद्रा पर राजस्व में 3.5 प्रतिशत और सालाना आधार पर 1.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। यह हमारे डिजिटल, क्लाउड और उत्पाद एवं मंच खंडों की अगुवाई में मोड-2 और मोड-3 व्यवसायों में शानदार प्रदर्शन के दम पर संभव हुआ।’’

उन्होंने कहा कि परिणाम से कंपनी के द्वारा पिछले कुछ समय में किये गये रणनीतिक निवेश की सफलता का भी पता चलता है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये प्रति इक्विटी शेयर चार रुपये के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\