जरुरी जानकारी | एचसीएल टेक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 6.2 प्रतिशत बढ़कर 4,350 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 4,350 करोड़ रुपये रहा। यह तिमाही आधार पर अब तक का सबसे अधिक मुनाफा है।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 4,350 करोड़ रुपये रहा। यह तिमाही आधार पर अब तक का सबसे अधिक मुनाफा है।

एचसीएल टेक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 4,096 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एचसीएल टेक का एकीकृत राजस्व 6.5 प्रतिशत बढ़कर 28,446 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2022 तिमाही में 26,700 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 1.11 प्रतिशत बढ़कर 2,24,756 हो गई। कंपनी से 3,818 नए कर्मचारी जुड़े। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2,22,270 थी।

एचसीएल टेक ने 2024 में राजस्व वृद्धि 5 से 5.5 प्रतिशत के दायरे में रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\