जरुरी जानकारी | एचसीएल टेक का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 6.1 प्रतिशत घटकर 2,962 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टैक्नालॉजीज ने शुक्रवार को कहा कि मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 6.1 प्रतिशत घटकर 2,962 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टैक्नालॉजीज ने शुक्रवार को कहा कि मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 6.1 प्रतिशत घटकर 2,962 करोड़ रुपये रहा।

नोएडा मुख्यालय वाली इस कंपनी ने सालाना 10 अरब डालर के राजस्व का आंकड़ा पार करने पर अपने शेयरधारकों के लिये 10 रुपये प्रति शेयर के विशेष अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने इससे पहले जनवरी- मार्च 2020 तिमाही में 3,154 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल था। एचसीएल ने नियामकीय सूचना में यह कहा है।

कंपनी के अहम् पड़ाव हासिल करने संबंधी एकबारगी बोनस के प्रभाव को शामिल करने के बाद मार्च 2021 के लिये कंपनी का शुद्ध लाभ 2,387 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान कंपनी का राजस्व 5.7 प्रतिशत बढ़कर 19,642 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले साल इसी तिमाही में यह 18,590 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2020- 21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.6 प्रतिशत बढ़कर 13,011 करोड़ रुपये हो गया वहीं उसका राजस्व 6.7 प्रतिशत बढ़कर 75,379 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी को उम्मीद है कि स्थिर मुद्रा दर पर अगले वित्त वर्ष में उसकी राजस्व वृद्धि दो अंकों में रहने का अनुमान है। वहीं डालर में मार्च 2021 को समाप्ति तिमाही में उसकी शुद्ध आय 5.1 प्रतिशत गिरकर 41 करोड़ डालर रह गई। जबकि राजस्व 6 प्रतिशत बढ़कर 269.60 करोड़ डालर पर पहुच गया।

वित्त वर्ष 2020- 21 की यदि बात की जाये तो उसकी शुद्ध आय 13.2 प्रतिशत बढ़कर 176 करोड़ डालर और राजस्व 2.4 प्रतिशत बढ़कर 1,017.50 करोड़ डालर पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\