जरुरी जानकारी | एचसीबीएस डेवलपमेंट्स ने गुरुग्राम में ‘ट्विन होराइजन’ परियोजना पेश की, 700 करोड़ रुपये होगा निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जमीन, मकान के विकास से जुड़ी कंपनी एचसीबीएस डेवलपमेंट्स ने मंगलवार को गुरुग्राम में प्रीमियम आवासीय परियोजना ‘ट्विन होराइजन’ को पेश करने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई जमीन, मकान के विकास से जुड़ी कंपनी एचसीबीएस डेवलपमेंट्स ने मंगलवार को गुरुग्राम में प्रीमियम आवासीय परियोजना ‘ट्विन होराइजन’ को पेश करने की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि ग्ररुग्राम के सेक्टर- 102 में 5.29 एकड़ क्षेत्र में फैली इस परियोजना में लगभग 700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। परियोजना के जरिये 1,400 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की उम्मीद है।

द्वारका एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित इस परियोजना में दो ऊंची आवासीय इमारतें होंगी जिनमें कुल 268 फ्लैट होंगे। इसके एक फ्लैट की कीमत चार करोड़ रुपये से शुरू हो रही है।

इसके अलावा, परियोजना में सात वाणिज्यिक इकाइयां भी प्रस्तावित हैं, जो उसके निवासियों की जरूरतों को पूरा करेंगी।

एचसीबीएस डेवलपमेंट्स के समूह प्रबंध निदेशक सौरभ सहारण ने कहा, ‘‘ट्विन होराइजन परियोजना गुरुग्राम में एक नए तरह के शहरी जीवन के हमारे दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती है। इसके जरिये हमारा ध्यान सुनियोजित, भविष्य के लिए तैयार ऐसे स्थलों के निर्माण पर है जो जीवनशैली, कार्यक्षमता और दीर्घकालिक मूल्य में संतुलन बनाए रखें।’’

कंपनी इस परियोजना को चार साल के भीतर यानी वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

एचसीबीएस डेवलपमेंट्स ने बीते तीन दशक में गुरुग्राम में कई प्रीमियम आवासीय और ‘ग्रुप हाउसिंग’ परियोजनाएं पूरी की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\