देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने सीबीआई प्राथमिकी के खिलाफ शिवकुमार की याचिका पर सुनवाई पूरी की, फैसला सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के खिलाफ उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार की याचिका पर सुनवाई सोमवार को पूरी कर ली और फैसला सुरक्षित रख लिया।

बेंगलुरु, 31 जुलाई कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के खिलाफ उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार की याचिका पर सुनवाई सोमवार को पूरी कर ली और फैसला सुरक्षित रख लिया।

सुनवाई पूरी करने वाले न्यायाधीश न्यायमूर्ति के नटराजन ने सीबीआई को दो दिनों के अंदर अदालत में केस डायरी जमा करने का भी निर्देश दिया एवं फैसला सुरक्षित रख लिया।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि शिवकुमार ने 2013-2018 के बीच आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की।

सीबीआई ने तीन सितंबर, 2020 को प्राथमिकी दर्ज की थी। शिवकुमार ने इस प्राथमिकी को 2021 में उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

आयकर विभाग ने 2017 में शिवकुमार के कार्यालयों एसं आवास पर छापा मारा था और तलाशी ली थी। उसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ अपनी जांच शुरू की थी।

ईडी की जांच के आधार पर सीबीआई ने शिवकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए राज्य सरकार से मंजूरी मांगी थी। राज्य सरकार ने 25 सितंबर, 2019 को मंजूरी दी थी जिसके करीब सालभर बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

शिवकुमार ने एक अलग याचिका में राज्य द्वारा दी गयी मंजूरी को चुनौती दी थी, जिसे उच्च न्यायालय ने पहले ही खारिज कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन