देश की खबरें | पत्नी के चरित्र पर शक के कारण पति ने चाकू से उसकी हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के केंगेरी में एक ‘कैब’ चालक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 30 अगस्त बेंगलुरु के केंगेरी में एक ‘कैब’ चालक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कैब चालक की पत्नी आत्मरक्षा के लिए अपने पास एक चाकू रखती थी और आरोपी ने उसी का उपयोग करते हुए इस अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, शिवमोगा जिले के भद्रावती के किरण और ‘कोरियोग्राफर’ नव्याश्री (28) बचपन के मित्र थे और बड़े होने पर उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया।

पुलिस ने बताया कि हाल ही में किरण को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा। पुलिस के अनुसार किरण अपनी पत्नी नव्याश्री के एक पुरुष मित्र के साथ नियमित रूप से फोन पर बात करने के कारण उससे अक्सर झगड़ा करता था।

पुलिस के अनुसार नव्याश्री ने अपने पुरुष मित्र से कहा था कि उसका पति कुछ करने की योजना बना रहा है और उसकी जान को खतरा है। पुलिस के अनुसार नव्याश्री के मित्र ने उसे मामले की सूचना पुलिस को देने और सतर्क रहने की सलाह भी दी थी।

पुलिस के अनुसार नव्याश्री ने 28 अगस्त को कार में जाते समय अपनी मित्र ऐश्वर्या और सुनील को अपनी आपबीती सुनाई, बाद में ऐश्वर्या के साथ नव्याश्री घर लौट आईं।

पुलिस के अनुसार अगली सुबह ऐश्वर्या ने पाया कि नव्याश्री खून से लथपथ पड़ी है और उसका गला कटा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह सब देखकर वह डर गई और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ऐश्वर्या के अनुसार, वह गहरी नींद में थी और उन्हें नहीं पता कि रात में उसकी दोस्त के साथ क्या हुआ।

पुलिस ने बताया कि किरण ने ‘डुप्लीकेट’ चाबी का इस्तेमाल करके घर में प्रवेश किया और अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि किरण ने अपना अपराध स्वीकार लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\