जरुरी जानकारी | कर्मचारियों के कोरोना टीकाकरण का लागत वहन करेगी हैवेल्स इंडिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उपभोक्ता इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत में अपने सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण का वहन करेगी।
नयी दिल्ली, 11 मार्च उपभोक्ता इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत में अपने सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण का वहन करेगी।
कर्मचारियों का टीकाकरण कराने वाली कंपनियों की संख्या भारत में लगातार बढ़ रही है। अब हैवेल्स भी उनमें से एक बन गयी है।
हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम के तहत भारत में अपने सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण की लागत को कवर करेगी।’’
कंपनी के मानव संसाधन कार्यालय प्रमुख वी कृष्णन ने कहा, ‘‘जैसा कि हम महामारी के दौर से गुजर रहे हैं, हमारे लिये हमारे लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हैवेल्स के सभी कर्मचारी ‘प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष’ सरकारी दिशानिर्देशों के तहत दोनों खुराक के लिये लागत का भुगतान कंपनी से प्राप्त करेंगे।’’
इससे पहले इंफोसिस, एसेंचर, कैपजेमिनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीवीएस मोटर कंपनी और रीन्यू पावर सहित कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के लिये टीका की लागत को कवर करने की प्रतिबद्ध जाहिर की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)